नि:संतानत परामर्श शिविर का आयोजन। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया।





नि:संतानत परामर्श शिविर का आयोजन। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया।

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर एवं इंदिरा आई.वी.एफ. हॉस्पिटल लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में ऑल इज़ वेल सुपर क्लीनिक, शनि मंदिर, बुरहानपुर में 19 अगस्त को नि:संतानत परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ लिया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिश गुप्ता एवं इंदिरा आई.वी.एफ. हॉस्पिटल लिमिटेड की इंफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. भूमिका शुक्ला द्वारा नि:संतानता से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके उपचार के संबंध में मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को समझते हुए उचित जांच, उपचार एवं आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य नि:संतानता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ