ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम सरोला, में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
बुरहानपुर। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल बुरहानपुर द्वारा ग्राम सरोला, जिला बुरहानपुर में 19 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। चिकित्सक ने मरीजों को मौसमी बीमारियों एवं विकारों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। शिविर का आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर की सफलता में ग्राम सरोला के सरपंच एवं उपसरपंच का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें