शाहपुर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक समपन्नहर घर तिरंगा अभियान, संत रविदास जयंती अंतर्गत आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
शाहपुर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक समपन्न
हर घर तिरंगा अभियान, संत रविदास जयंती अंतर्गत आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के शाहपुर में शाहपुर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पाटील, मंडल अध्यक्ष आकाश राखोंडे उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में बुरहानपुर लोकप्रिय विधायक श्रीमति अर्चना चिटनीस ने सहभागिता कर हर घर तिरंगा अभियान, संत रविदास जयंती अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से विचार.विमर्श किया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। श्रीमती चिटनिस द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली 650 कलश यात्राओं की तैयारियों एवं सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान, घर.घर तिरंगा जनजागरण अभियान एवं प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी रूप से पहुँचाने तथा जन.जन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने ने संगठनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ता बंधुओं से बातचीत कर भाजपा के वर्तमान स्वरूप और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में संगठन के सोशल मीडिया नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाने,भाजपा की रीति.नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ.बूथ तक सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विशेष चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए डिजिटल माध्यमों से संगठन को सशक्त बनाने एवं अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का आह्वान किया गया। शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने तिरंगा यात्रा के संदर्भ में चर्चा कर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सप्ताह पर नगर में विशाल तिरंगा ध्वज के पुन: फहराने की जानकारी दी। जिले के महामंत्री एवं शाहपुर मंडल प्रभारी चिंतामन महाजन ने प्रदेश से आए पत्रक का बैठक में वाचन कर कार्यक्रमों की समीक्षा की। भाजपा शाहपुर मंडल अध्यक्ष आकाश राखोंडे ने शक्तिकेंद्र एवं बूथ की बैठकों के बारे में विस्तार पूर्वक बताकर उनकी महत्ता को समझाया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री वि_ल किरोचे ने किया। उपरोक्त जानकारी देते हुवे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मुकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, जिला महामंत्री चिंतामण महाजन, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू पाटील, मंडल अध्यक्ष आकाश राकोंडे, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कसेरा, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुशवाह सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संंदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें