ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम चैनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम चैनपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम चैनपुर जिला खरगोन में 18 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 115 से अधिक मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.अकरम खान (जनरल फिजिशियन) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं सरपंच एवं उपसरपंच के सहयोग से  स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ