ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक बुरहानपुर एच. डी. एफ. सी. बैंक के पास स्थित सुपर क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक बुरहानपुर एच. डी. एफ. सी. बैंक के पास स्थित सुपर क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 अगस्त 2026 सोमवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक बुरहानपुर एच. डी. एफ. सी. बैंक के पास स्थित सुपर क्लिनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. गौरव परदेसी (जनरल सर्जरी विशेषज्ञ) के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर शुगर की जाँच एवं सोनोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे, स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ