नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में करीब 10 फीट का घोड़ा पछाड़, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन में करीब 10 फीट का घोड़ा पछाड़, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

नेपानगर। भोजनावकाश में जनसंपर्क कार्यालय की खिड़की तक पहुँचा सर्प, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन स्थित जनसंपर्क कार्यालय की खिड़की पर बुधवार को करीब 10 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सर्प चढ़ता दिखाई दिया। घटना भोजनावकाश के दौरान की है।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे हैंडवॉश के लिए कार्यालय से बाहर गए थे। इसी दौरान आईटी विभाग के कर्मचारी उबैद उल्लाह अंसारी की नजर खिड़की पर चढ़ रहे सर्प पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलते ही नेपा लिमिटेड के सुरक्षा विभाग के जवान एवं सर्प मित्र विनय बातव मौके पर पहुँचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक सर्प का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित रूप से दूर जंगल में छोड़ दिया।

संदीप ठाकरे ने बताया कि नेपा में अपने 17 वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने आज तक किसी को साँप मारते हुए नहीं देखा। उन्होंने कहा कि नेपा की प्राकृतिक हरियाली और जैव-विविधता इसकी पहचान है। किसी सर्प या वन्यजीव को छेड़ने या नुकसान पहुँचाने के बजाय प्रशिक्षित व्यक्ति की निगरानी में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ना ही प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता है।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ