दहीहंडी में व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम ने मारी बाजी, मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने फोड़ी दहीहंडी, विजेता टीम को मिला 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार
दहीहंडी में व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम ने मारी बाजी, मानव पिरामिड बनाकर युवाओं ने फोड़ी दहीहंडी, विजेता टीम को मिला 21 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार
नेपानगर। गोकुलाष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मनोज टॉकीज चौराहे पर राम मित्र मंडल एवं महाराणा मित्र मंडल के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दहीहंडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। दहीहंडी प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लिया,जिसमें व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दहीहंडी फोड़ने के लिए युवाओं ने एक-दूसरे के कंधे का सहारा लेकर मानव पिरामिड बनाया। टीम के सदस्यों ने आपसी तालमेल और उत्साह के साथ ऊंचाई तक पहुंचकर दहीहंडी फोड़ी। इस दौरान चौराहे पर मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली व्यायामशाला लालबाग बुरहानपुर की टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार मिलने पर टीम के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला।
गोकुलाष्टमी के पर्व पर आयोजित इस दहीहंडी कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राम मित्र मंडल एवं महाराणा मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह रहा। युवाओं द्वारा मानव पिरामिड बनाकर दहीहंडी फोड़ने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पर्व का उत्सवी माहौल बना रहा। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र इंगले,एडवोकेट मनीष पवार, आनंद पाटील,विनोद वाणी,चतुर सिंह बैंस,पूर्व पार्षद अरविंद मोरे,अशोक चौहान,हेमंत पाटील सहित अन्य बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित थे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें