2400 घरों में 20 सितम्बर को एक साथ होगा गणेश गायत्री महायज्ञ
बुरहानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आगामी 20 सितंबर को शहर के 2400 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में 3600 कन्याएं शामिल होंगी और 1200 पुरोहित महायज्ञ संपन्न कराएंगे। इसे लेकर कल शिकारपुरा थाने के सामने स्थित गायत्री शक्तिपीठ बुरहानपुर में एक विशेष कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। गणेश उत्सव और अध्यात्मिक अनुष्ठानों की इस श्रृंखला की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्रजेश पटेल ने महायज्ञ का उद्देश्य और रूपरेखा रखी, जबकि पूर्णिमा पवार ने 19 सितंबर को निकलने वाली कलश यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिवकुमारी महाजन ने 1008 महिला मंडलों को आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य लिया।
प्रमुख जिम्मेदारियां एवं व्यवस्थाएं:
प्रचार-प्रसार और पंजीयन: नितिन मोड़े, विजय पेशवानी, जय चौधरी, राजेश पटेल, करण प्रजापति, सुरेश चौधरी और मेघराज महाजन। कलश यात्रा व्यवस्था: दिनेश सुंधी, राजेश्वरी सुंधी और नारायण पाटिल। संरक्षक मंडल: वसंत मोड़े, पवन बंका, सुंदरलाल चौधरी और दीपक कापड़िया।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार, नारी शक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। 2400 घरों में एक साथ होने वाला यह महायज्ञ शहर में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करेगा। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को तिलक एवं कलावा बांधकर सेवा कार्यों में पूरी निष्ठा और समयबद्धता के साथ जुटने का संकल्प दिलाया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें