बुरहानपुर में ऐतिहासिक 'घर-घर गणेश गायत्री महायज्ञ' का आयोजन: 2400 से अधिक घरों में एक साथ गूंजेंगे गायत्री मंत्र
बुरहानपुर में ऐतिहासिक 'घर-घर गणेश गायत्री महायज्ञ' का आयोजन: 2400 से अधिक घरों में एक साथ गूंजेंगे गायत्री मंत्र
बुरहानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार बुरहानपुर के तत्वावधान में शहर में एक अभूतपूर्व और आध्यात्मिक रूप से गौरवशाली अनुष्ठान होने जा रहा है। शहर के 2400 से अधिक घरों में एक साथ 'घर-घर गणेश गायत्री महायज्ञ' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य परिवार में संस्कार, हृदय में सद्भाव, श्रेष्ठ चिंतन का निर्माण और पर्यावरण का शुद्धिकरण है। भव्य शोभायात्रा: दिनांक 19 सितम्बर 2026, दोपहर 2:00 बजे से (प्रारंभ: दुर्गा मैदान से) घर-घर गायत्री गणेश महायज्ञ: दिनांक 20 सितम्बर 2026, प्रातः 9:00 से 12:00 बजे के मध्य होंगे। यज्ञ क्यों और उसका महत्व भारतीय संस्कृति में यज्ञ को संसार का श्रेष्ठतम कर्म माना गया है (यज्ञो वै श्रेष्ठतं कर्म - यजुर्वेद)। यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण शुद्धि, सद्विचारों की जागृति और सामूहिक सद्भाव का माध्यम है। चरक संहिता के अनुसार यज्ञ रोगों से छुटकारा दिलाने में समर्थ है, वहीं भगवद्गीता में इसे देवताओं की पुष्टि का साधन बताया गया है। जिसमें धर्मप्रेमी जनता उत्साहपूर्वक भाग लेगी। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जन-जन में आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित करेगी। बुरहानपुर के अनेक परिवार अपने-अपने घरों में इस महायज्ञ को संपन्न करेंगे। यज्ञकर्ताओं की सुविधा के लिए क्षेत्रवार यज्ञ किट प्राप्ति स्थान बनाए गए हैं: बुरहानपुर के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अपने परिवार के साथ इस महायज्ञ में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करें और बच्चों को भारतीय संस्कृति की महान परंपरा से जोड़ें। अपने घर पर यज्ञ करवाने हेतु क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आज ही अपना पंजीकरण करवाएं।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें