जर्जर पेड़ दे रहा हादसे को न्योता, स्कूल परिसर में मंडरा रहा खतरा
नेपानगर। ग्राम बाकड़ी स्थित एकीकृत नवीन माध्यमिक शाला के परिसर में खड़ा जर्जर पेड़ हादसे को न्योता दे रहा है। पेड़ की हालत खराब होने के बावजूद अब तक इसे हटाने या सुरक्षित करने की दिशा में जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
स्कूल परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर पेड़ के गिरने की आशंका से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने संबंधित विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए पेड़ का निरीक्षण कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले खतरे को टाला जा सके।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें