आदिवासी बाहुल ग्रामीण क्षेत्र कदली मे एचआईवी जाच स्क्रीनिंग शिविर मे उपस्थित लोगों को परामर्शदाता द्वारा एचआईवी वायरस का परामर्श दिया गया
आदिवासी बाहुल ग्रामीण क्षेत्र कदली मे एचआईवी जाच स्क्रीनिंग शिविर मे उपस्थित लोगों को परामर्शदाता द्वारा एचआईवी वायरस का परामर्श दिया गया
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के बाहुल आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र खकनार में शिविर लगाकर एचआईवी, सिफलिस जाच स्क्रीनिंग करके लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूकता फैला रहे हैंl अभी मध्यप्रदेश में सघन जागरूकता अभियान 0.3 का कार्यक्रम चल रहा हैं जिसके अंतर्गत आज ग्राम कदली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार आईसीटीसी केंद्र द्वारा एचआईवी, सिफलिस स्क्रीनिंग जाच शिविर का आयोजन किया गया l बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार एचआईवी,सिफलिस जांच स्क्रीनिंग शिविर में 72 ग्रामीणों की जांच की गई l सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित ग्रामीणों को एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया कि अगर आपके परिवार में यह लक्षण शुरुआत में पाये जाते हैं तो अपने आस-पास की आईसीटीसी केंद्रो में एचआईवी सिफलिस कि नि:शुल्क जांच करवा सकते हैं l अगर किसी व्यक्ति के अंदर एचआईवी का वायरस प्रवेश करेगा तो मरीज के अंदर मुख्य रूप से यह शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं l एचआईवी संक्रमण के बाद शुरुआती हफ़्तों में सबसे आम मुख्य लक्षण फ्लू जैसे लक्षण होते हैं जो संक्रमण के 2 से 4 सप्ताह के भीतर दिखाई देते हैं।शुरुआती मुख्य लक्षण बुखार के साथ ठंड लगना,अत्यधिक थकान और कमजोरी होना,गले में खराश होना,मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द रहना,शरीर पर चकत्ते बनना,लसीका ग्रंथियां मे सूजन होना आदि इसके बाद भी अगर व्यक्ति ने एचआईवी की जांच समय पर नहीं करवाई तो परिणाम गंभीर हो सकता है क्योंकि एचआईवी वायरस की संख्याओं मे दिनों दिन वृद्धि होती जाती है l आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने बताया की इसके बाद भी अगर व्यक्ति ने लापरवाही करी तो मुख्य रूप से यह लक्षण मरीज के अंदर दिखाई देते हैं जैसे बार-बार टी.बी.होना,रात के समय पसीना आना, बार-बार दस्त लगना, शरीर का वजन कमजोर होना, लिंफ नोड में सूजन के कारण तुतलापन बोलना, दो से तीन माह तक लगातार बुखार आना आदि l शिविर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सुनीता डावर ने हीमोग्लोबिन टेस्ट, शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर आदि अनेक प्रकार की जांच की गई l शिविर में आशा कार्यकर्ता वैशाली बाई एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा है l
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें