श्रावण मास में वीरभद्र मंदिर में प्रतिदिन हुआ पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक, नगरवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और नगर विकास की कामना के साथ पूरे माह चला धार्मिक आयोजन

श्रावण मास में वीरभद्र मंदिर में प्रतिदिन हुआ पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक, नगरवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और नगर विकास की कामना के साथ पूरे माह चला धार्मिक आयोजन


नेपानगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर के वीरभद्र मंदिर में पूरे श्रावण माह प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन नगरवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं नगर के निरंतर विकास की मंगलकामना को लेकर किया गया।
पूरे श्रावण माह मंदिर में प्रतिदिन भगवान वीरभद्र की विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भक्ति का लाभ लिया।
आयोजन की विशेषता यह रही कि प्रतिदिन होने वाली पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिससे मंदिर में उपस्थित न हो पाने वाले श्रद्धालु भी घर बैठे पूजा के दर्शन और कार्यक्रम से जुड़ सके। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में बसंत पवार, विजय चौधरी, रामचंद्र मगरे, तुकाराम भोयटे, नामदेव वाणी, राजू हटकर, एकनाथ वाणी व दीपक वाणी, पुजारी एकनाथ कुलकर्णी सहित मंदिर समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं प्रतिदिन की पूजा एवं कार्यक्रमों को यूट्यूब पर लाइव प्रसारित करने का कार्य राजेश मगरे द्वारा किया गया। पूरे श्रावण मास के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समिति सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान वीरभद्र से नगर के प्रत्येक परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, स्वस्थ जीवन तथा नेपानगर के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए प्रार्थना करना रहा। श्रावण मास के इस धार्मिक आयोजन के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ