मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक खण्डवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सिटी रिपोर्टर, खंडवा। मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 11 सितम्बर शुक्रवार को ऑल इज़ वेल सुपर क्लिनिक खण्डवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 से अधिक मरीजों ने हृदय रोग शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर सर कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क ECG, ब्लड प्रेशर, शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे, स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए खंडवा से सिटी रिपोर्टर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें