सेवा, समर्पण और संस्कृति को समर्पित जन्मदिवस

सेवा, समर्पण और संस्कृति को समर्पित जन्मदिवस

खकनार। खकनार मंडल के ग्राम पिपरी बोरबन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, हम सबके प्रेरणास्रोत, जन-जन के लाडले नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हमारे ग्राम के आदिवासी समाज ने अपने हृदय का स्नेह और आशीष जिस आत्मीयता से दिया, वह अविस्मरणीय है। हमारी आदिवासी माताओं-बहनों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर, पारंपरिक गादली नृत्य प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को सांस्कृतिक उल्लास से भर दिया। ढोल की थाप और गादली की लय में मोदी जी के प्रति उनका प्रेम और विश्वास स्पष्ट झलक रहा था। नृत्य के पश्चात ग्रामवासियों में प्रेम स्वरूप बूंदी के लड्डू वितरित कर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और मोदी जी की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस हर्ष के अवसर पर हमारी बड़ी बहन एवं मंडल महामंत्री श्रीमती शर्मिला कास्देकर, बूथ अध्यक्ष आशाराम मावस्कर भी ग्रामीणजन एवं मातृशक्ति के साथ इस आनंद उत्सव में सम्मिलित रहे और सभी को सेवा पखवाड़ा के संकल्प के बारे में प्रेरित किया। सच में, जब आदिवासी समाज का आशीर्वाद और मातृशक्ति का स्नेह साथ हो, तो सेवा का संकल्प और भी दृढ़ हो जाता है। समस्त ग्रामवासी पिपरी बोरबन की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाए।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ