शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा की मेधावी छात्रा मुस्कान का एमबीबीएस में चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा की मेधावी छात्रा मुस्कान का एमबीबीएस में चयन

नेपानगर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा की मेधावी छात्रा कुमारी मुस्कान अमजद खान, निवासी भातखेड़ा, का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। छात्रा के चयन पर शाला परिवार एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुस्कान ने वर्ष 2023 में विकासखंड खकनार में जीव विज्ञान संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसके लिए उसे स्कूटी एवं लैपटॉप से पुरस्कृत किया गया था। साथ ही उसने बुरहानपुर जिले की मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त किया था।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ