ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम खकनार के ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम खकनार के ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम खकनार के ऑल इज़ वेल नर्सिंग होम पर 20 सितम्बर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 71 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. रवनिक बंसोड़ (हड्डी रोग विशेषज्ञ) डॉ. कैलाश ने संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ