रामगढ़ आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम


रामगढ़ आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम

खकनार। सेवा संकल्प अभियान के तहत खकनार मंडल के ग्राम रामगढ़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मध्यप्रदेश में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, सीखने और जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी के बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद कर केंद्र और शासन की योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी साझा की गई। इस दौरान बच्चों के लिए उपलब्ध पौष्टिक भोजन, खेल सामग्री, टेलीविजन एवं आंगनवाड़ी भवन की सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी बच्चों के प्रारंभिक पोषण एवं शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विशेषकर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं तक स्वास्थ्य, पोषण एवं अन्य कल्याणकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ