बिजोरी से वैष्णो देवी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालु


बिजोरी से वैष्णो देवी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालु

संदीप डाहाट, संवाददाता
खकनार। ग्राम बिजोरी से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए युवा श्रद्धालु करीब 1600 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा पर निकलने से पहले विधायक मंजू राजेन्द्र दादू ने श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के दौरान उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री भी वितरित की और सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, बड़वानी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी गजेन्द्र पाटिल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव, कोरकू कल्याण समिति जिला अध्यक्ष केशवराम भिलावेकर सहित ग्राम बिजोरी के ग्रामीण मौजूद रहे। युवा श्रद्धालुओं की यह साइकिल यात्रा करीब 1600 किलोमीटर की दूरी तय कर कटरा स्थित माता वैष्णो देवी धाम तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ यात्रा शुरू की।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ