खरगोन जिले के बजरंगपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 137 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।
बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर / बजरंगपुर जिला खरगोन में 6 अक्टूबर को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 137 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन)ने संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी बुखार से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन मे स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें