रास मंडल वाहन पर श्रीकृष्ण रूप में विराजे बालाजी महाराज, 15 दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनमंदिर परिसर के चांदनी चौक में डांडिया खेलती हुई गोपियों के बीच रास मंडल में दिए दर्शन, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगी समितियों का किया आभार व्यक्त
रास मंडल वाहन पर श्रीकृष्ण रूप में विराजे बालाजी महाराज, 15 दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
मंदिर परिसर के चांदनी चौक में डांडिया खेलती हुई गोपियों के बीच रास मंडल में दिए दर्शन,
पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगी समितियों का किया आभार व्यक्त
संदीप डाहाट, ब्यूरो प्रमुख
बुरहानपुर। बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन रविवार 25 अक्टूबर को भगवान बालाजी महाराज मंदिर परिसर के चांदनी चौक में रास मंडल वाहन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर भगवान बालाजी महाराज श्रीकृष्ण रूप में रास मंडल में डांडिया खेलती गोपियों के बीच विराजमान रहे। भगवान के इस मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले और बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान बालाजी महाराज के दर्शन किए। श्रद्धालुओं और भक्तों को बालाजी मंदिर परिसर के बाहर बने चांदनी चौक में तीनों और से दर्शन हुए और भक्तों के लिए परिक्रमा स्थल की व्यवस्था की गई जिससे भगवान बालाजी महाराज की भक्ति परिक्रमा कर सके।श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखीं और सुख-समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करते हुए प्रार्थना की। इसी के साथ बड़े बालाजी महाराज का 15 दिवसीय महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष आभार
बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत एवं मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले ने 15 दिवसीय महोत्सव के दौरान समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान बालाजी महाराज की रथयात्रा, दर्शन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने वाले सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
बड़े मंदिर संस्थान ने कहा कि पत्रकारों एवं मीडिया के सहयोग से भक्तों को लगातार यह जानकारी मिलती रही कि भगवान बालाजी महाराज किस दिन किस मार्ग से भ्रमण करेंगे, कहां दर्शन देंगे तथा महोत्सव के दौरान कौन-कौन से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाचारों एवं वीडियो के व्यापक प्रसारण से शहर सहित दूर-दराज के श्रद्धालुओं को भी भगवान के दर्शन एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त हुई। मीडिया द्वारा महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने में दिया गया सहयोग सराहनीय एवं महत्वपूर्ण रहा।
प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन का आभार
बड़े बालाजी मंदिर संस्थान ने 15 दिवसीय महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, संबंधित विभागों तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।
महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे सभी विभागों द्वारा किए गए सहयोग की मंदिर संस्थान ने सराहना की। मंदिर से जुड़े विभिन्न मार्गों पर व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
मंदिर से जुड़ी सभी समितियों एवं सहयोगियों ओर भक्तों का आभार
बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत व मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाली मंदिर से जुड़ी विभिन्न समितियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं, सेवकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक प्रयास, सेवा भावना एवं समर्पण से 15 दिवसीय महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय एवं यादगार बना। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी सभी समितियों एवं भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी के सहयोग एवं सेवा भावना के लिए मंदिर संस्थान हृदय से आभार व्यक्त करता है। भगवान बालाजी महाराज सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें