खकनार में ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का आयोजनमेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित, नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा और विकसित भारत का संदेश
खकनार में ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का आयोजन
मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित, नुक्कड़ नाटक के जरिए सेवा और विकसित भारत का संदेश
संदीप डाहाट, ब्यूरो
बुरहानपुर/खकनार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खकनार के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की यात्रा में योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान से जुड़े संदेशों एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किए गए संदेशों को देखा और सुना। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देकर किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सेवा संकल्प अभियान की मंडल एवं जिला टोली के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान राहुल जाधव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, अशोक पटेल, जिला पंचायत सदस्य हिम्मत निकम, जसपाल सिंह पटवा, प्रशांत ढाके, सागर राजोरिया, पोपट पवार, गोकुल पाटिल, राहुल पवार, निलेश सतरकर, ओम चौकसे, उमेश शिवहरे, आनंद यादव और मुकेश मावस्कार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खकनार के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान कर सम्मानित करते अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें