मेक्रो विज़न एकेडमी (बुरहानपुर) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की

मेक्रो विज़न एकेडमी (बुरहानपुर) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की


बुरहानपुर। सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेक्रो विज़न एकेडमी (बुरहानपुर) के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। भोपाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर एक मिसाल कायम की है। बालिका वर्ग के प्रमुख पदक विजेता: आस्था सोइन: अंडर-19 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, पृथ्वी मोरे: अंडर-19 800 मीटर में रजत पदक, पीहू कांदिया: अंडर-17 डिस्कस थ्रो में रजत पदक, अवनी केशरी: अंडर-17 ट्रिपल जंप में रजत पदक, अनन्या राय: अंडर-19 ट्रिपल जंप में रजत पदक, संस्कृति श्रीवास्तव: अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य पदक, श्रेया सिंह: अंडर-19 3000 मीटर में कांस्य पदक, अंडर-17 4×400 मीटर रिले टीम: स्वर्ण पदक (दिसाक्षी, कृषिका, इशिता, भूमिक और हिमान्या) बालक वर्ग के प्रमुख पदक विजेता: शिवेंद्र पटेल: अंडर-14 हाई जंप में रजत पदक, धैर्य चौहान: अंडर-17 शॉटपुट में कांस्य पदक, प्रत्येश वानखेड़े: अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य पदक,अंडर-17 4×400 मीटर रिले टीम: स्वर्ण पदक (मान, कार्तिक, अर्णव और मोक्ष) इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद एकेडमी के खिलाड़ी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। विद्यालय के संस्थापक आनंद प्रकाश चौकसे जी, श्रीमती मंजूषा चौकसे, प्रबंधक कबीर चौकसे एवं प्राचार्य जसवीर सिंह परमार, कोच लतिका शर्मा और शिरीष धामने तथा स्पोर्ट्स विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ