नानेश तायडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश सहसचिवभोपाल में हुई बैठक में प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
नानेश तायडे बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रदेश सहसचिव
भोपाल में हुई बैठक में प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
भोपाल। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) मध्य प्रदेश की बैठक 14 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित एहसान फार्म हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद एहसान और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश खडसे की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ता नानेश तायडे को प्रदेश सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर के पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गईं। नानेश तायडे की प्रदेश सहसचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रविंद्र इंगले, भोपाल जिला अध्यक्ष शिवाजी वाकोडे, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मोहन खेरे, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकुंद सन्यास, भोपाल जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वानखेड़े, करण इंगले, सोनवने सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए भोपाल से ब्यूरो रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें