ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ की बैठक में नेशनल मीडिया मीट की तैयारी तेज, एक्सीडेंट में घायल पत्रकार की अन्य पत्रकारों ने की आर्थिक मदद, गोपाल बने राष्ट्रीय महासचिव और तौकीर जिला अध्यक्ष
ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ की बैठक में नेशनल मीडिया मीट की तैयारी तेज, एक्सीडेंट में घायल पत्रकार की अन्य पत्रकारों ने की आर्थिक मदद, गोपाल बने राष्ट्रीय महासचिव और तौकीर जिला अध्यक्ष
संदीप डाहाट, ब्यूरो प्रमुख
बुरहानपुर। ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ की बैठक रविवार को मंडी बाजार स्थित मीडिया हाउस कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन (नेशनल मीडिया मीट) एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद बिल्डिंग से गिरकर घायल हुए पत्रकार दिग्विजय मोकल को आर्थिक सहायता देने पर सभी पत्रकारों की सहमति बनी। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वेच्छा से पीड़ित पत्रकार की आर्थिक मदद की और एकत्रित राशि दिग्विजय मोकल को भेंट की। ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि पत्रकारों के हर सुख-दुख में सभी को एकजुट रहना चाहिए। इसी भावना के तहत दिग्विजय मोकल की मदद की गई है और भविष्य में भी संगठन उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है। इसके लिए जिलाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा। बैठक में सशक्त पत्रकार समिति की पुरानी बॉडी को भंग करते हुए नई नियुक्तियां की गईं। जिसमें सर्वसम्मति से ऑल इंडिया सशक्त पत्रकार महासंघ में गोपाल सावनेर को राष्ट्रीय महासचिव एवं तौकीर आलम को बुरहानपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश जाधव, इकबाल अंसारी, निलेश महाजन, रिफत अंसारी, लक्ष्मण केलदे, अनिल महाजन, प्रीतम महाजन, सुजीत चौकसे, सदाकत अंसारी, फिरोज तड़वी, राजेश पटेल, रशीद अंसारी, मोहम्मद जमील, मुजफ्फरअली, शेख साजिद, सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें