बुद्ध विहार में धम्म वंदना के साथ वर्षावास का समापन,तीन बौद्धाचार्यों का सम्मानचैत्यभूमि से आए भंते सुबोधी थेरो ने दिया बुद्ध,धम्म और संघ के मार्ग पर चलने का संदेश

     बुद्ध विहार में धम्म वंदना के साथ वर्षावास का                      समापन,तीन बौद्धाचार्यों का सम्मान

चैत्यभूमि से आए भंते सुबोधी थेरो ने दिया बुद्ध,धम्म और संघ के मार्ग पर चलने का संदेश


संदीप डाहाट, ब्यूरो
नेपानगर। बोधिसत्व डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा स्थापित दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की नगर शाखा नेपानगर के तत्वावधान में सोमवार को नगर के प्राचीन करुणा बुद्ध विहार में वर्षावास समापन समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष नटराज लोंढे के मुख्य आतिथ्य एवं नगर अध्यक्ष विनोद बाविसकर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की चैत्यभूमि,दादर से पधारे भंते सुबोधी थेरो ने पूजा-वंदना एवं परित्राण सुतपठन कर सभी के मंगल और कल्याण की कामना की।

भंते सुबोधी थेरो ने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का धम्म मानवता,करुणा,मैत्री और प्रज्ञा का मार्ग है। धम्म के वास्तविक अनुयायी वही हैं,जो अपने आचरण में बुद्ध की शिक्षाओं को उतारते हुए समाज में समानता,बंधुत्व और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों के अनुरूप बुद्ध,धम्म और संघ के प्रति निष्ठा रखते हुए शिक्षित,संगठित और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।जिलाध्यक्ष नटराज लोंढे ने कहा कि वर्षावास का समापन बुद्ध की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने उपासक-उपासिकाओं से धम्म के प्रचार-प्रसार तथा बाबासाहेब के समतामूलक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण सोनवने,भास्कर मेढ़े एवं रमेश तायडे को डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के प्रपौत्र तथा दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आंबेडकर के हस्ताक्षरयुक्त दस दिवसीय बौद्धाचार्य प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान कर भंते सुबोधी थेरो ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव एन.के.तायडे ने किया,नगर अध्यक्ष विनोद बाविसकर ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान   उपासक-उपासिकाओं के लिए धम्म प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सीएन अहीरे,केंद्रीय शिक्षक प्रकाश खैरनार,राजेश चौहान,विजय यादव,प्रवीण काटकर,संदीप ठाकरे,भारतीय बौद्ध महासभा के नगर उपाध्यक्ष अशोक गायकवाड़,उपाध्यक्ष पर्यटन एवं प्रचार राजेश गोपनारायण,माता रमाबाई आंबेडकर महिला संघ की अध्यक्षा देवकर्णा ताई गोपनारायण,करुणा बुद्ध विहार नवनिर्माण समिती अध्यक्ष पांडुरंग मिसाळ,महिला विभाग की उपाध्यक्ष आशा अनिल अहीरे,सचिव सुनीता अडकमोल,कैलाश पानपाटील,महेंद्र म्हस्के,दिलीप किशोर तायडे,अनिल कुमार अहीरे,रवि अडकमोल,अधिवक्ता सिद्धार्थ शिंदे,मुकुंदा मोरे,सविता मोरे,भूपेन्द्र खापर्डे,रामराव तायडे एवं मिलिंद इखारे सहित बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ