वन अधिकार के लंबित और खारिज दावों की दोबारा जांच की मांग, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, सैकड़ों आदिवासी समाज जन पहुंचे एसडीएम कार्यालय
वन अधिकार के लंबित और खारिज दावों की दोबारा जांच की मांग, एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन, सैकड़ों आदिवासी समाज जन पहुंचे एसडीएम कार्यालय
नेपानगर। वन अधिकार कानून के तहत लंबित एवं पूर्व में खारिज किए गए दावों की दोबारा जांच और आदिवासी परिवारों को बेदखली से सुरक्षा देने की मांग को लेकर आदिवासी समाज जन नेपानगर एसडीएम कार्यालय पहुंचे हैं।
आवेदन में शासन के 8 जून 2026 के पत्र के अनुसार दावों का पुनः निरीक्षण कराने, ग्रामसभा के अधिकारों का पालन करने और बिना कानूनी प्रक्रिया के किसी को जमीन से बेदखल नहीं करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में वन अधिकार कानून के तहत दावों की समीक्षा, ग्रामसभा के समक्ष सुनवाई और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की रक्षा की मांग प्रमुखता से उठाई गई है।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें