सपने बड़े देखिए, मेहनत से उन्हें हकीकत में बदलिए- विधायक मंजू दादू - नेपानगर में युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद कहा-आपकी सफलता ही मेरी सफलता है
सपने बड़े देखिए, मेहनत से उन्हें हकीकत में बदलिए- विधायक मंजू दादू - नेपानगर में युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद कहा-आपकी सफलता ही मेरी सफलता है
बुरहानपुर। युवाओं के सपनों को दिशा देने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय महाविद्यालय, नेपानगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत और अथक परिश्रम के आगे कोई बाधा टिक नहीं सकती। युवाओं को अपने जीवन के फैसले स्वयं लेने चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए।जीवन जीने की कला कोई दूसरा नहीं सिखा सकता, इसे अपने अनुभव और प्रयासों से सीखना होता है।उन्होंने खेलकूद के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि विशेष योग्यता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का जरिया भी हैं। खूब खेलें, अच्छे रास्ते का चुनाव करें और अपने भविष्य को गढ़ने में कोई कसर न छोड़ें।आपकी सफलता ही मेरी सफलता है और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य ही हमारी प्राथमिकता है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा से जुड़ी समस्याएं एवं सुझाव रखे। विधायक ने उन्हें गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए प्रभारी प्राचार्य से चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर मनोज टंडन, मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन, महेंद्र जोगी, ललित चौहान, छोटू यादव और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए बुरहानपुर से ब्यूरो संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें