सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूली छात्र छात्राओं को किया जागरूक
नेपानगर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर की अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना जी के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव जिला न्यायाधीश श्री निलेश कुमार जिरेती जी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति नेपानगर की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया राठी जी की अध्यक्षता में शासकीय उ.मा. शाला भातखेड़ा एवं अंबाड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
तहसील विधिक सेवा समिति नेपानगर की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया राठी जी द्वारा शाला के छात्र छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा, रिपोर्टिंग तंत्र और मुफ़्त कानूनी सहायता एवं बाल संरक्षण सहायता सहित पॉक्सो एक्ट 2012 की विस्तृत जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर आगे बढ़ने की सलाह दी गई। जिसमें पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह के बारे में विद्यार्थियों को समझाकर अपने मौलिक अधिकारों को समझते हुए बिना किसी भेदभाव के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी गई वही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने एवं बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने से मना किया गया। इस दौरान प्राचार्य संगीता कानफाड़े, किरण प्रजापति, शिक्षक ए.आर अंसारी, उज्वला चौधरी, दुर्गेश दुबे, पीएलवी एल.एल लोवंशी, शहजाद अली, सुनील कुलकर्णी, महेंद्र गुजराती, सुनील शिंदे, मिलिंद किरंगे, राजेंद्र मसाने सहित छात्र छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
एमपी लाइव न्यूज़ डिजिटल के लिए नेपानगर से संदीप डाहाट की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें